कानपुर । सरसौल कस्बा स्थित दो सौ वर्ष प्राचीन सतपुती माता के मंदिर में सुंदर कांड कमेटी सरसौल के द्वारा 21वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया । सुंदर कमेटी टीम की ओर से मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया ।

कथा शुभारंभ से पहले शुक्रवार को महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर यात्रा निकाली । जिसके बाद अखंड रामायण पाठ का प्रारंभ पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ किया गया ।
सतपुती माता का मंदिर दो सौ वर्ष पुराना बताया जाता है । इस प्राचीन मंदिर को पांच मुखी दरबार भी बोलते है ।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माता के भक्तों के द्वारा सतपुती माता का 21वां वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए ।
शुक्रवार को महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई ।जिसके बाद अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ ।
श्री राम कथा समापन के बाद रविवार को भक्तों द्वारा विशाल प्रसाद भंडारा आयोजित किया गया । जहां दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । अमन बाजपेई ने श्री राम चरित मानस के महात्म्य पर प्रकाश डाला ।
उन्होंने कहा की कलयुग में अधर्म और अत्याचार बढ़ा है । ऐसे में मनुष्य को सकारात्म सोच के लिए धार्मिक आचरण अपनाने की आवश्यकता है ।

इस अवसर पर मीरा शुक्ला,शुभी तिवारी,रमा पांडे,सुनीता साहू,खुशी साहू,वर्षा साहू,तनु साहू,रुचि गुप्ता,रानी वर्मा, लक्ष्मी शंकर बाजपेई,अमन बाजपेई,राजेश साहू,राकेश साहू, हर्ष साहू,प्रमोद गुप्ता,राजकिशोर गुप्ता,गुड्डन गुप्ता,गोरे सैनी, संतोष शुक्ला,बाबू सिंह,रामू सिंह,मनोज गुप्ता,संजय गुप्ता, समस्त सुंदरकांड कमेटी सरसौल उपस्थित रही ।
