जहानाबाद/फतेहपुर । कस्बे के प्राचीन आशा देवी मंदिर परिसर में सोमवार से होने वाले पांच दिवसीय 51 कुण्डीय महामृत्युंजय गायत्री महायज्ञ की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं । मां आशा देवी कमेटी के द्वारा शांति कुंज हरिद्वार के विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में हवन यज्ञ रामकथा तथा विवाह संस्कार कराया जाएगा ।
आयोजक पप्पू कुशवाहा ने बताया कि यज्ञ के लिए 51 हवन कुण्ड,मंच एवं शादी मंण्डप का कार्य पूर्ण कर लिया गया है । हवन यज्ञ में आने वाले यजमानों को हवन सामग्री कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी । निःशुल्क शादी मे जनाती बरातियों की भोजन व्यवस्था भी की गयी है साथ ही गृहस्थी में प्रयोग होने वाले प्रमुख सामान वर बधू को उपहार में दिया जायेगा । 2 जनवरी एवं 4 जनवरी को भण्डारे का आयोजन किया जायेगा ।
