बिन्दकी/फतेहपुर । मारुति कार अनियंत्रित होकर घर में घुस गई । जिससे घर के सामने अलाव ताप रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के कंरचलपुर गांव में घर के सामने अलाव ताप रहे नरेश कुमार 30 वर्ष महेश उम्र 45 वर्ष और उम्र 40 वर्ष शिवानी उम्र 35 वर्ष शिवानी की 7 वर्षीय पुत्री जानवी अलाव ताप रही थी । तभी औंग से देवमई की ओर जा रही एक मारुति कार अनियंत्रित होकर घर के सामने घुस गई । जिससे ताप रहे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई । राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने कानपुर रेफर कर दिया ।
