फतेहपुर । निखार व महिला थानाध्यक्ष फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान मे मिशन नारी सशक्तिकरण 2023 का आगाज़ नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्बन के तहत महिला थाना अध्यक्ष श्रीमती कांति सिंह अपनी एंटी रोमियो टीम महिला कांस्टेबल यशस्वी महिला,कांस्टेबल यशोदा,महिला कांस्टेबल वंदना,महिला कांस्टेबल अनीता तथा निखार वूमेन ट्रेंनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट वर्मा चौराहा की निदेशक डाक्टर माधुरी साहू,ज्ञानस्थली विद्या मन्दिर की चेयरपर्सन (प्रबन्धक) उमा शरन गुप्ता,सेल्फ डिफेन्श नारी शक्ति सुष्मिता दीक्षित,जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन फतेहपुर श्री अजय सिंह चौहान और सबके चिरपरिचित आचार्य रामनारायण सबके संयुक्त तत्वावधान मे सबके सहयोग से ज्ञानस्थली विद्यालय प्रांगण मे एक गोष्टी कर महिलाओं,बालिकाओं एवं बालकों को मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालम्बन अभियान के तहत हेल्प लाइन नंबर-112 पुलिस आपातकालीन सेवा,1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1090 विमेन पावर हेल्प लाईन,1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन,102 स्वास्थ सेवा,108 एम्बुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 181 महिला हेल्प लाइन महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404879 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप मे महिला थानाध्यक्ष आदरणीया कान्ति सिंह जी ने जरुरतमन्द महिलाओं को सुकून भरी ठन्डी हेतू निःशुल्क कम्बल का वितरण किया ।
निखार की निदेशक डाक्टर माधुरी साहू और विद्यालय प्रबन्धक उमा शरन गुप्ता जी ने गोष्ठी मे आई हुई माताओं को निः शुल्क मास्क का वितरण करते हुये उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत और जागरुक किया ।
एक नये साल की दस्तक मे थाना जिलाधिकारी कान्ति सिंह जी ने व डाक्टर माधुरी ने बालिकाओं को शिक्षा के साथ हुनरमन्द बनने हेतू प्रेरित किया नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी अत्यन्त उत्साह के साथ अपनी मधुर आबाज मे प्रकृति व सरस्वती वन्दन कर वातावरण को सुरमयी और आनन्दमयी बना दिया ।
खेल खेल मे ही डाक्टर माधुरी जी ने नन्हीं बालिकाओं को गुड टच और बेड टच के प्रति भी जागरुक किया ।
अजय सिंह चौहान जिला समन्वयक (चाइल्ड लाइन) जी ने बच्चों के हुनर को उनके जज्बों को एक नया आसमान दिया और बहन सुष्मिता जी ने न केवल शब्दों से बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल करके आत्मरक्षा के गुर सिखायें और जीवन को सुरक्षित करने का मूलमंत्र दिया ।
आचार्य रामनारायण जी की सेवा भावना धन्यवाद की पात्र है । जनपद कृतज्ञऔर चिर ऋणी रहेगा आपके इन समाज सेवा के जज्बों के आगे और इस कार्यक्रम के समन्वयक व सफल आयोजन मे महती भूमिका निभाने वाली डाक्टर माधुरी साहू जी जोकि निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेन्ट इन्सटीट्यूट की निदेशक हैं इसने उस अदृश्य शक्ति ईश्वर का आभार प्रकट किया कि जब जब भी वो शून्य से शुरु करती हैं ।
ईश्वरीय शक्ति उन्हें शिखर तक पहुंचा देती है ।
डाक्टर माधुरी साहू निखार वूमेन्श ट्रेनिंग एन्ड डेवलपमेन्ट इन्सटीट्यूट की निदेशक होने के साथ आईटीआई फतेहपुर की ब्रान्ड एम्बेसडर भी हैं । उनके सामाजिक कार्य को देखते हुये उन्हें राष्ट्रीय स्तर मे प्रतिष्ठित साहू समाज ने प्रदेश महिला अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
महिलाओ को हुनरमन्द बनाने के साथ उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को निखारने के सामाजिक कार्य को एक और उपलब्धि मिली है वो है जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर ने उन्हें कार्यस्थल मे महिला उत्पीड़न की रोकथाम की जिम्मेदारी देते हुये जिला विद्यालय निरीक्षण समिति का सदस्य बनाया है ।
