फतेहपुर । जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के संयुक्त तत्वाधान में समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न हुई । उन्होंने कहा कि बैठक का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना,नियंत्रण व निवारण,सड़क यातायात को सुरक्षित किया जाना है । जनपद में संचालित स्कूल बसो के फिटनेस प्रमाण पत्र अभी तक नही दिया गया है । इसका शत प्रतिशत फिटनेस संम्बंधी कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ।
सड़क सुरक्षा सप्ताह 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी2023 तक मनाया जाना है । इसमें नागरिको को सुरक्षित यातायात के बारे में जागरूक किया जाय ।
उन्होंने कहा कि चार पहिया वाहनो में सीटबेल्ट,दोपहिया वाहन में हेलमेट के प्रयोग,वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने,नशे की हालत में वाहन न चलाने,सभी संकेतकों का पालन कराने,वाहनों की ओवरस्पीड आदि के लिए नागरिको/चालको को जागरूक किया जाय ।
उन्होंने कहा कि बिन्दकी फतेहपुर मार्ग (कैची मोड़) में दुर्घटनाओं से बचने के लिए रिफ्लेक्टिव मिरर,रिपीटेड बॉक्स को लगाए जाने के लिए कानपुर नेशनल हाईवे को निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि बाँदा सागर मार्ग में आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर व सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश संबंधित को दिए ।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रो में टैक्सी स्टैंड,बस स्टैंड बनाने के लिए उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्र में ईओ,एआरटीओ के साथ समन्वय बनाकर स्थल चिन्हित करते हुए अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करे । ई-रिक्शा वाहनों के लिए रूट का निर्धारण जल्द से जल्द कराने के लिए सम्बंधित को निर्देश दिए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल, उपजिलाधिकारी सदर श्री अवधेश कुमार निगम,उपजिलाधिकारी खागा श्री मनीष कुमार,उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी (ट्रैफिक) सुश्री प्रगति यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्री वीर सिंह,अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी ,एआरटीओ प्रवर्तन,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
