फतेहपुर । गायत्री परिवार एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में नव वर्ष मिलन समारोह कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने केक काट कर नव वर्ष_2023 की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम गायत्री परिवार द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्रों के साथ जिलाधिकारी का स्वागत एवं वंदन किया गया । जिलाधिकारी ने नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि नववर्ष- 2023 आपके जीवन मे नयी खुशियां नयी उमंग स्थापित करे ।
यही ईश्वर से मेरी प्रार्थना है ।
कार्यक्रम में गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विनय पाठक,उप जिलाधिकारी अवधेश निगम,गायत्री परिवार के डॉ. आरपी दीक्षित,गिरधारी लाल गुप्ता, जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरन, सुभाष श्रीवास्तव,एसपी शुक्ला,वैश्य एकता परिषद के प्रदेश सचिव विनोद गुप्ता,अरुण जयसवाल,कायस्थ मंच के विवेक श्रीवास्तव ,आशा त्रिपाठी,माया गुप्ता,सुनीता गुप्ता,लक्ष्मी सिंह,किरण, वंदना गुप्ता,मनोज सोनी,आशीष अग्रहरि,गुलफाम,सुरेंद्र पाठक आदि रहे ।
