लखनऊ । सीनियर सिटीजन क्लब गोमतीनगर विस्तार में नव वर्ष पर सभी सदस्यों एंव महिलाओं व्दारा केक काटकर नव वर्ष का जश्न मनाया गया ।
इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य गिरीश कुमार खरे (पत्रकार) को क्लब के सदस्य दिलीप शुक्ला व्दारा शाल पहनाकर उनको सम्मानित किया ।
इस अवसर पर श्री खरे ने सभी सदस्यों एंव महिलाओं को धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों के व्दारा बच्चों के रंगा रंगएंव विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की । जिसमें बच्चों,पुरूष एंवमहिलाओं को पुरस्कार दिया गया तथा रात्रि डिनर का भी आयोजन किया गया ।
