जाफरगंज-फतेहपुर : घर से खेत की ओर लोहे का हल लेकर जा रहे युवक का हल घर के समीप ही ऊपर से गए । हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया जिसके चलते युवक करंट की चपेट में आ गया । हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के लालपुर दरौटा गांव में शुक्रवार की सुबह सोनू प्रजापति उम्र 30 वर्ष पुत्र राजाराम अपने घर से लोहे का हाल लेकर खेत जोतने जा रहा था । घर के समीप ही लोहे का हल हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया । जिसके चलते युवक को करंट लग गई ।गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया ।
