फतेहपुर । तहसील बिन्दकी के विकास खण्ड खजुहा अंतर्गत भेवली वृहद गौआश्रय स्थल का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने निरीक्षण किया ।

उन्होंने गौवंशो के लिए पशु आहार,भूषा,दाना,चोकर,हरा चारा आदि की उपलब्धता की जानकारी ली और मौके पर देखा । निरीक्षण के दौरान गौशाला में 332 गौवंश है ठंड से बचाव के लिए 07 स्थानों पर अलाव जलते हुए पाए गए । उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव प्रतिदिन जलाया जाय साथ ही निगरानी भी की जाय । गौवंशो के लिए हरे चारे के लिए 04 बीघे गौचर भूमि में नैपियर घास की बुआई की गयी है और आवश्यकता अनुसार गौवंशो के लिए हरे चारे की बुआई भी की जाय । गौवंशो को ठंड से बचने के लिये काऊ कोट का भी वितरण किया । जिलाधिकारी ने गायों के बछिया /बछड़े को दुलराते हुए अपने हाथों से गुड़ खिलाया । उन्होंने निर्देश दिए कि गौवंशो के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखते हुए गौआश्रय स्थल की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाय । ईयर टैगिंग से शेष बचे गौवंशो की जल्द ईयर टैगिंग कराया जाय ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा , प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी श्री आर०एस० वर्मा,ग्राम सचिव,ग्राम प्रधान,गौ पालक सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
https://twitter.com/dmfatehpur/status/1610218153505869824?t=2MTPNqUjDph8UD2g0_SfDQ&s=19
