बिन्दकी/फतेहपुर । तहसील बिन्दकी कस्बे में स्थित माँ ज्वाला देवी मन्दिर के पास पुराने तालाब हो रहे कायाकल्प/सौंदर्यी करण का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने निरीक्षण किया । उन्होंने कहा कि तालाब की जलकुम्भी जल्द से जल्द हटाकर बनाये गए नक्शे के अनुसार तालाब का कायाकल्प एवं सौंदर्यी करण का कार्य जनोपयोगी के दृष्टिगत बनाया जाय ।


उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे वृक्षारोपण किया जाय व नागरिको के बैठने के लिए बेंच बनायी जाय साथ ही तालाब में लोगो के सहूलियत के लिए पक्के घाट का निर्माण किया जाय । नागरिको के उपयोग के लिए चारो ओर फुटपाथ बनवाया जाय । जिससे नागरिको के उपयोग के लिए उपयुक्त रहे । तालाब के कायाकल्प के कार्य के लिए उपजिलाधिकारी, ईओ नगर पालिका परिषद बिन्दकी को निर्देश दिए कि आपस मे समन्वय बनाते हुए कायाकल्प का कार्य गुणवत्तापूर्ण पूरा कराये । कायाकल्प के कार्य मे कोई लापरवाही न बरती जाय ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिन्दकी श्रीमती अंजू वर्मा, ईओ नगर पालिका परिषद बिन्दकी श्रीमती निरुपमा प्रताप सिंह,जिला सूचना अधिकारी श्री आर०एस० वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
तहसील बिन्दकी कस्बे में स्थित माँ ज्वालादेवी मन्दिर के पास पुराने तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब के कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कराकर जन उपयोगी बनाने के प्रयास किये जा रहे है। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @myogiadityanath @UPGovt @InfoDeptUP @CommissionerPrg pic.twitter.com/NlZLYDXa3R
— DM FATEHPUR (@dmfatehpur) January 3, 2023
