कानपुर । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शिव बरन सिंह यादव ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर मंडल का विस्तार करते हुए कलेक्ट्रेट संघ के देवेश द्विवेदी को मंडल अध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के संतोष तिवारी को मंडलीय मंत्री मनोनीत किया ।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने संगठन के प्रदेश महामंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए दोनों नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत होने पर बधाई दी ।
परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवर्षि दुबे,मंत्री उदय राज सिंह, संप्रेक्षक मेवालाल,ललितेश तिवारी,अशोक मिश्र,शंकर लाल ,प्रसून तिवारी,सुनील यादव आदि ने शुभकामनाएं दी ।
