कानपुर । सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेन्द्र अवस्थी व एसीएमओ ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महेश कुमार (एन.सी.डी.) कानपुर नगर कहा कि लोगों को मानसिक रोगों के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है । आज हर घर में कोई न कोई किसी न किसी कारण तनाव में हैं । तनाव में रहने से समस्याएं बढ़ती हैं । समस्या बहुत साधारण स्तर से शुरू होकर बाद में जटिल मानसिक रोग/ पागलपन का रूप ले लेती है । ऐसी समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर काउंसलिग या योग के माध्यम से आसानी से दूर किया जा सकता है । मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवन-शैली में सुधार लाने और नियमित रूप से योग को अपनाने की जरूरत है । स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ में निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया ।
इस अवसर पर डॉ० चिरजीव प्रसाद मनोरोग विशेषज्ञ,डॉ० सुधांशु मिश्र मनो वैज्ञानिक,डॉ० सुनील पाठक पीएनओ,अखंड प्रताप सिंह एमईओ,निशात निगम,अरुण यादव,पवन यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
