फतेहपुर । पूर्व सैनिकों दिवंगत सैनिकों के आश्रितों को विभिन्न ट्रेडों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह जानकारी देते हुए कर्नल श्री दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों/दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितो /शहीदवीर नारियों एवं उनके आश्रितों को इन्फरमेशन टेक्नालॉजी प्रशिक्षण,एस0एस0बी0 कोचिंग,कम्प्यूटर फैशन डिजानिंग कोर्स तथा कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण निःशुल्क कराये जाने का आदेश निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० लखनऊ से प्राप्त हुए है ।
इच्छुक अभ्यर्थी अविलम्ब अपना आवेदन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में प्रस्तुत करे ।
ताकि उक्त प्रशिक्षण कराने हेतु अभ्यर्थियो की सूची निदेशालय को तत्काल प्रेषित की जा सके ।
