फतेहपुर । आगामी 10 जनवरी को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है ।
यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर,प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह निदेशक,प्रशिक्षण एवं सेवायोजन लखनऊ के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में पी०जी० इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड द्वारा जनपद के हाईस्कूल,इण्टरमीडिएट एवं आई०टी०आई० उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों हेतु वेतन 14500 से 16000 तक 10 जनवरी 2023 को प्रातः 11 बजे रोजगार मेले का आयोजन कार्यक्षेत्र अहमदनगर महाराष्ट्र के लिये प्रस्तावित है ।
चयन साक्षात्कार/लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जायेगा ।
