फतेहपुर । राष्ट्रीय छात्रवृति के दिव्यांगजन 15 जनवरी तक पोर्टल में आवेदन कर सकते हैं ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृति्त पोर्टल (National Scholarship Portal के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु संचालित केन्द्र पोषित प्री- मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास छात्रवति योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए निम्नलिखित समय-सारणी के अनसार (संशोधित तिथि) ऑनलाईन आवेदन पत्र (www.scholarships. gov.in) ara fan urd पर आमंत्रित किये जाते हैं ।
√ ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन हेतु पोर्टल खुलने की तिथि- 20 जुलाई 2022 ।
√ पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रथम स्तर के सत्यापन हेतु नियत अंतिम तिथि- 31 जुलाई 2022 ।
√ पोर्टल पर प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति द्वितीय स्तर के सत्यापन हेतु नियत अंतिम तिथि- 10 जनवरी 2023 ।
√ पोर्टल पर पोस्ट-मैट्रिक/टॉप क्लास छात्रवृत्ति आवेदन करने हेतु नियत अंतिम तिथि- 31 जनवरी 2022 ।
√ पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक/टॉप क्लास छात्रवृत्ति प्रथम स्तर के सत्यापन हेतु नियतअंतिम तिथि- 15 जनवरी 2023 ।
√ पोर्टल पर पोस्ट-मैट्रिक/टॉप क्लास छात्रवृत्ति द्वितीय स्तर के सत्यापन हेतु नियत अतिंम तिथि- 31 जनवरी 2023 ।
छात्रवृत्ति की पात्रता की शर्ते एवं विस्तृत जानकारी भारत सरकार के सुसंगत दिशा-निर्देश में वर्णित प्रतिबन्धों के अनुसार होगी ।
विस्तृत दिशा-निर्देश/पात्रता शर्तें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ,सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय,भारत सरकार नई दिल्ली की छात्रवृत्ति सम्बन्धी वेबसाइट www.scholarships.gov.in पर उपलब्ध हैं ।
