फतेहपुर । सड़क सुरक्षा माह (05 जनवरी से 04 फरवरी 2023) के कार्यक्रम का शुभारम्भ सम्राट अशोक तिराहा फतेहपुर में सम्राट अशोक की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह ने रवाना किया ।
यातायात जागरूकता माह के संबंध में #Spfhr द्वारा दी गयी बाइट।#UPPolice #UPCM pic.twitter.com/1hvsyOjUax
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) January 5, 2023
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करे । जीवन अनमोल थोडी सी लापरवाही में जीवन खराब हो सकता है । वाहनों को तेजी गति से न चलाये । वाहन हेलमेट पहनकर,शीटबेल्ट बांधकर,यातायात के नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये । सड़को में चिन्ह,संकेतों का पालन करे ।
यातायात जागरूकता माह (05 जनवरी-04फरवरी) के शुभारंभ के अवसर पर #Spfhr व #Addlspfhr के द्वारा यातायात प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।#UPPolice #UPCM#TrafficMonthUPP pic.twitter.com/itMgiKpPmL
— FATEHPUR POLICE (@fatehpurpolice) January 5, 2023
उन्होने ने नागरिकों को अनुशासन में रहकर नियमो का पालन करने के प्रति जागरूक किया । कभी भी सड़क की गलत साइड का प्रयोग न करे । कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाउगा । कभी भी वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नही करूंगा । हमेंशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अन्य सभी प्रपत्र साथ में रखुंगा । कभी भी तेज गति से वाहन नही चलाउंगा । हमेंशा एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को आगे जाने के लिए तुरन्त साइड दे,वाहन ओवरटेक न करे,इसके बारे में जरूर बताए ।

ताकि दुर्घटनाओं से नागरिको को बचाया जा सके । यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया ।

इस अवसर सड़क सुरक्षा शपथ प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे । वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे । तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे । लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे । गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे । वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे । शराब पीकर या नशें की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे । सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे ।
जय हिन्द, जय भारत ।
इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ प्रवर्तन श्री सुरेश चंद्र,यात्री कर अधिकारी श्री जी0 एन0 मिश्रा,पुलिस क्षेत्राधिकारी,श्री अशोक तपस्वी सहित अन्य संबंधित गण उपस्थिति रहे ।
