फतेहपुर । भिटौरा ब्लॉक के ग्राम सभा केशवपुर के मजरे कटका में भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी एवं दिनेश तिवारी उर्फ खलीफा के द्वारा भीषण ठंड से बचने के लिए 150 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के आवाहन पर पूरे प्रदेश में कंबल वितरित किए जा रहे हैं ।
प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया है कि इस भीषण ठंड से कोई भी व्यक्ति ना मरने पाए उसके लिए भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि गांव जा जाकर के असहाय जरूरतमंद लोगों को चिन्हित करके इस भीषण ठंड से बचने के लिए गांव गांव जाकर के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं और आगे भी किया जाएगा ग्राम के ग्रामीणों में कंबल पा करके बहुत खुशी जाहिर की और ब्लॉक प्रमुख को शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
