बिन्दकी/फतेहपुर । नगर पालिका परिषद बिन्दकी टीम द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया । अभियान के तहत कुल 7 किलो सिंगल यूज पॉलीथिन पकड़ी गई तथा विभिन्न दुकानदारों पर कुल 6500 का जुर्माना किया गया ।
आज गुरुवार को नगर पालिका परिषद द्वारा सिंगल यूज पॉलीथिन के खिलाफ एक अभियान चलाया गया । जिसमें नगर पालिका परिषद की टीम ने नगर के सम्राट सिनेमा के पास मुगल रोड,खजुहा चौराहा,किराना गली आदि मोहल्ले के दुकानदारों के यहां छापेमारी की कार्रवाई के चलते दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा ।
नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा 7 किलो सिंगल यूज पॉलिथीन जब्त की गई तथा विभिन्न दुकानदारों पर ₹6500 का जुर्माना किया गया ।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप,प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला,सिंगल यूज पॉलीथिन विरोधी अभियान के प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता,नगर पालिका परिषद के गिरीश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे ।
