रिपोर्ट – रवीन्द्र त्रिपाठी
लखनऊ । शुभम सोती फाउंडेशन वर्ष 2010 से निरंतर ही सड़क सुरक्षा जागरूकता का कार्य कर रहा है ।
आज के दिन प्रति वर्ष शुभम के जन्मदिन के अवसर पर यह फाउंडेशन सड़क सुरक्षा से संबंधित सामाजिक कार्य करता है ।
इसी कड़ी में एवं आज सड़क सुरक्षा माह के शुभारम्भ के उपलक्ष में सुरक्षा की दृष्टि से शुभम सोती फाउंडेशन ने वृंदावन योजना क्षेत्र के समाचार पत्र वितरकों को फ्लोरोसेंट कलर की सुरक्षा पेटियां प्रदान की ।
जिसका उद्देश्य यह है कि प्रत्येक समाचार पत्र वितरक भाई लगभग प्रातः 4 बजे से अपने कार्य पर निकलते हैं और जन जन तक समाचार पत्र पहुंचाते हैं । इस घनघोर कोहरे में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुभम सोती फाउंडेशन ने इस कार्य को किया है ।
यह फाउंडेशन निरंतर ही सड़क सुरक्षा के लिऐ भिन्न भिन्न प्रकार से जन साधारण को जागरूक करता रहता है । विशेष रूप से स्कूलों में बच्चों के साथ जो कल के भावी वाहन चलाने वाले हैं । उनको यह पाठ पढ़ाने का प्रयास करता है कि उनको सड़क पर वाहन चलाते समय किन किन बातों को विशेष रूप से ध्यान में रखना है । क्योंकि हमारा मानना है कि परिवर्तन वहीं से आयेगा जब हमारे युवा इसको गंभीरता से लेंगे ।
आज का यह आयोजन श्री राम स्वरूप जी,अध्यक्ष,वृंदावन योजना समाचार पत्र वितरक एसोसिएशन के सहयोग से संभव हुआ है ।
शुभम सोती फाउंडेशन आज से प्रारंभ होने वाले सड़क सुरक्षा माह में निरंतर ही प्रतिदिन सड़क सुरक्षा जागरूकता की दिशा में सदैव की भांति अपना योगदान देता रहेगा ।
