कानपुर । आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आईटीआई कौशल विकास सभागार पाण्डुनगर में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में वर्ष 2023 में पुरानी पेंशन बहाली हेतु संकल्प लिया गया । पुरानी पेंशन बहाली के लिए क्रमिक आंदोलन किया जाएगा । बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवस्थी ने कहा कि कर्मचारियों,शिक्षकों व पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान कराने हेतु परिषद आपके द्वार कार्यक्रम चलाकर हर कार्यालय में उच्चाधिकारियों से वार्ता करेगी ।
नव वर्ष के कैलेण्डर भी वितरित किए गए । बैठक का संचालन परिषद के जिला मंत्री इं. कोमल सिंह ने किया । बैठक में कैशलेश चिकित्सा कार्ड बनने पर आ रही समस्याओं के निदान कराए जाने की मांग उठी ।
बैठक में प्रमुख रूप से इं.ए एन द्विवेदी,हरीश श्रीवास्तव, रणधीर सिंह यादव,विनोद दीक्षित,राजेश पाल,भानु प्रताप सिंह ,मनोज झा,एस एम जेड नकवी,अजीत सिंह,धर्मेन्द्र अवस्थी, सुरेन्द्र सिंह गौर,सुरेश चंद्र,आलोक यादव,अभय मिश्रा,आर के त्रिपाठी,सुखेन्द्र यादव,परवेज आलम,रंजना सिंह,अजय द्विवेदी ,अटल बिहारी,बृजेश कटियार,आनंद बाजपेई,राजीव शुक्ला, राज कुमार अग्निहोत्री,राकेश तिवारी,कृष्ण पाल,विजय सिंह, हरि ओम पाल,अर्चना कैथवार आदि सम्मिलित हुये ।
