खागा/फतेहपुर । व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ला की अगुवाई में अधिशाषी अभियन्ता मेघ सिंह की नामौजूदगी में उपखण्ड अधिकारी विद्युत कृपाशंकर के को ज्ञापन दिया गया ।
ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला ने बताया कि खागा नगर में जो विद्युत विभाग द्वारा प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक की कटौती की जाती है यह जनहित में नहीं है । हमने इसके पूर्व में लगभग 10 दिन पहले भी एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय खागा को दे चुके हैं इस पर अभी तक कुछ हुआ नहीं ।
उन्होंने कहा कि क्योंकि सर्दी का समय है लाइट न होने की वजह से छात्र-छात्राओं घरेलू महिलाओं व्यापारियों अधिवक्ताओं सहित सभी जन आम जनमानस को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है इसलिए हम व्यापार मंडल के माध्यम से मांग करते हैं कि तत्काल प्रभाव से सुबह के विद्युत कटौती को बदलकर दोपहर के समय की जाए । जिससे कि लोगों को होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके । अन्यथा मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा ।
इस दौरान नगर अध्यक्ष अमिताभ शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरी,ज्ञानेंद्र गुप्त,महामंत्री अतुल साहू ने कहा कि अगर शीघ्र इस समस्या से निजात नहीं मिलती है तो हमारा व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन आज के लिए मजबूर हो गए जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी ।
अधिशाषी अभियन्ता महोदय ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा आपकी समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और शीघ्री लाइट का रोस्टर बदलवाने की यथासंभव कोशिश की जाएगी ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौधरी,संरक्षक कमलेश बाजपेई,युवा महामंत्री राजू मोदनवाल,संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह,विकास केसरवानी, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राजपूत,मनोज शुक्ला,धीरज मोदनवाल ,महिला उपाध्यक्ष कुसुम साहू,हिमालय वैश्य हिमांशु अग्रहरी, सौरभ अग्निहोत्री,भूपसिंह यादव,रवी केसरवानी,राज केशरवानी ,सूरज सविता,राम चंद्र मोदन वाल सहित भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहें ।
