फतेहपुर । आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु आज प्री-ट्रायल बैठक हुई ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी दिशा निर्देशो का पालन करते हुये आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 के सफल आयोजन हेतु आज प्री- ट्रायल बैठक फायनेन्स कम्पनी के लीगल एडवाइजर के साथ आहूत की गयी ।
श्रीमती अर्पणा त्रिपाठी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के विश्राम कक्ष में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी,एस.डी.एफ.सी. टाटा फायनेन्स कम्पनी,टी.वी.एस कम्पनी की तरफ से लीगल एडवाइजर श्री सईद नाजिस रायजादा,श्रीराम फायनेन्स कम्पनी की तरफ से लीगल एडवाइजर श्री आशुतोष मिश्रा,इंडसइंड बैंक के मैनेजर श्री आशीष सिंह एवं लीगल एडवाइजर श्री अमित कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे ।
बैठक में उपस्थित सभी लीगल एडवाइजर्स से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 में निस्तारण हेतु बकायदारों को चिन्हित करने एवं उनके पतो पर अधिक से अधिक संख्या में ससमय नोटिस/सम्मन को प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादो की सूचना भी ससमय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 में इच्छुक व्यक्ति शमनीय प्रकृति के वादो,वैवाहिक वादों,चेक बाउन्स बैंक रिकवरी,मोटर दुर्घटना,बिजली विभाग,जलकर से सम्बन्धित, राजस्व वाद आदि प्रकार के मुकदमों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है या सम्बन्धित न्यायालयो/कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने वादो को लोक अदालत हेतु नियत कराये एवं आगामी लोक अदालत को सफल बनाये ।
