– महिला मंडल की लोगों ने की सराहना,टोस्ट के साथ चाय पीने वालों ने कहा थैंक्स ।
बिन्दकी/फतेहपुर । महिला व्यापार मंडल द्वारा ठंड से कांप रहे सैकड़ों लोगों को गर्म चाय के साथ ब्रेड टोस्ट भी दिया गया । ठंड से कांप रहे लोगों ने गरम चाय पिया तो शरीर को मिला सुकून और चेहरे में आई मुस्कान आई और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
शुक्रवार को नगर के रामलीला मैदान के समीप स्वाति इंटीरियर परिसर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की महिला नगर इकाई द्वारा एक बैठक का आयोजन करने के पश्चात चाय और टोस्ट ब्रेड वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा के साथ कहा गया कि व्यापारियों के हितों की लड़ाई संगठन लड़ेगा । कोई अधिकारी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं करने पाएगा ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई द्वारा ठंड से कांप रहे लोगों को गर्म चाय पिलाई गई और टोस्ट का वितरण किया गया ।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक राजेश गुप्ता उर्फ राजा भैया,व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद उर्फ मोना ओमर,अतुल द्विवेदी,विजेंद्र गुप्ता,पूरन सिंह,अंकित गुप्ता,दीपाली गुप्ता,ममता,डाली,गुप्ता दीपक गुप्ता व रेखा गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
