बकेवर/फतेहपुर । विकास खंड मलवां के शाहजहापुर गाँव मे दो दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन शुक्रवार को समापन के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गाँव के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओ को सम्मानित किया ।


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह गाँव उत्तर प्रदेश मे सब्जी उत्पादन के लिए जाना जाता है । वह अपने विभाग से भी रोजगार के अवसर मुहैया करायेंगे ।
इस मौके पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, ग्राम प्रधान प्रेमशंकर पासवान,पूर्व प्रधान महादेव उत्तम,दिनेश वर्मा, सुनील उत्तम रहे ।
