फतेहपुर । मलवां विकास खंड के हरदौलपुर ग्राम प्रधानपति शीलू सिंह द्वारा सार्वजिनक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाया गया ।
चौडगरा कस्बा मे ओवरब्रिज नीचे नई मार्केट आदि कई स्थानों पर अपने प्रयास से अलाव का प्रबंध किया और कहा कि बजट न होने की दशा में भी मौसम के तेवर को देखते हुए अलाव का प्रबंध किया गया ।
इस बाबत ग्रामीणों द्वारा अन्य स्थान का चिह्नित किये जाने पर सभी स्थानों पर व्यक्तिगत स्तर पर सहयोग लेते हुए अलाव का प्रबंध किया जाएगा । अलाव जलने पर कस्बे मे यात्रियों और राहगिरो ने राहत की सास ली ।
