फतेहपुर । शासन की मंशा है कि आम जन को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से न्याय मिले के क्रम में माह के प्रथम शनिवार को संम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर के सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, विकास, पुलिस ,कृषि, स्वास्थ्य,पशुपालन,विद्युत,सिंचाई ,भूमि विवाद, शिक्षा आदि विभागों से सम्बंधित कुल 54 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिनमें से 12 जन शिकायतों का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को समय सीमा, समयबद्धता व गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।
संपूर्ण समाधान दिवस सदर में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर किया जाए और जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार का विलम्ब न हो ।
उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी आईजीआरएस और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न करे । शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी प्रत्येक समस्या को गंभीरता ले और मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण समयसीमा के अन्तर्गत ही सुनिश्चित किया जाए ताकि शिकायतकर्ता को इधर-उधर अपनी समस्याओं को लेकर न जाना पड़े ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित जन शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण हेतु क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों को प्राथमिकता एवं गम्भीरता से सुनें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण भी सुनिश्चित करें ।
संम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस सदर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों को सुनते हुए जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किये ।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सुनील भारती, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार,परियोजना निदेशक डीआरडीए एमपी चौबे,उपायुक्त मनरेगा सहित जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
