फतेहपुर । आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश के क्रम एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-II,फतेहपुर के निर्देशन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे ।
विशेष अभियान के क्रम में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद फतेहपुर में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण/छापे मारी कर 50 सर्विलांस नमूने संग्रहित किये ।
जिनमे 20 नमूनें मिश्रित दूध 20 नमूनें खोवा एवं 10 नमूने पनीर के संग्रहित किये ।
संग्रहित सर्विलांस नमूनों को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है । यदि जॉच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाये गये तो सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।
अभियान के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-|| देवेन्द्र पाल सिंह,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव,खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण राम बाबू,रविशेखर कुशवाहा,अरविन्द कुमार सिंह एवं महेन्द्र कुमार यादव मौजूद रहे ।
