फतेहपुर । जल जीवन मिशन हर घर जल अंतर्गत आज तेलियानी विकास खंड के अलादातपुर ग्राम पंचायत में 2 करोड़ 88 लाख रूपए कि लागत से निर्मित होने वाली पानी कि टंकी का शनिवार को केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के निर्देशन में भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया ।

सांसद सेवा केंद्र प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया टंकी निर्माण से ग्राम पंचायत के सभी मजरों अलादातपुर,बस्तापुर,परमा का पुरवा, कौडेरवा व हसनापुर के ग्रामीण को शुद्ध जल कि आपूर्ति होगी । सरकार का यह यह व्यक्ति को लाभांवित करने वाला कार्य है । सांसद साध्वी जी के प्रयासो से यह जिले मे फलीभूत हो रहा है ।
इस अवसर पर राजकुमार मौर्या ,रघुवीर सिंह लोधी ,सुशील, डॉ० बिनोद पावर मेंक कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर डेविड सिंह व मानस भदौरिया रहे ।
