फतेहपुर । जनपद के अमौली ब्लॉक क्षेत्र गांव देवरी बुजुर्ग में आज अमूल दूध डेरी के सचिव द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों को देशी घी के डिब्बे वितरित किए गए । किसानो ने घी के डिब्बे पाकर खुशी जताई । किसान शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि अमूल डेरी से अच्छी कोई डेरी नही है । अमूल जो देती है वह सीधे किसानों को मिलता है और दूध का रेट भी सही है । मिलन यादव किसान ने बताया कि अमूल दूध डेरी जो हैं कि बहुत ही अच्छी डेरी हैं । समय समय से बोनस,घी आदि सामग्री बराबर देती रहती है । अमूल कांपनी त्यौहारों के देखते घी के डिब्बे वितरित किया है यह बहुत ही खुशी कि बात है ।
इस मौके पर खन्ना मिश्रा,नीरज मिश्रा,सत्य नारायण मिश्रा, शिवम मिश्रा,राममिलन यादव,दाऊ यादव,कृष्णा,ननकौ यादव, विजयनारायण पाल,रमाकांत त्रिवेदी,ओमबाबू मिश्रा,बंस लाल पाल,पवन तिवारी,भुल्लन यादव व जयगोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
