फतेहपुर । जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने जनता दर्शन के दौरान ओम साँई दिव्यांगजन संस्थान असनी,भिटौरा को ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किये । जिससे कि स्वयं सुरक्षित होकर दिव्यांगजनों को सुगमता से शिक्षा एवं प्रशिक्षण ले सकें । ओम साँई दिव्यांगजन संस्थान के संचालक श्री सुशील कुमार द्विवेदी द्वारा अवगत कराया गया कि आँख से दिव्यांग बच्चों को दोना पत्तल,संगीत,शिक्षा आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है ।
