बिन्दकी/फतेहपुर । तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर की टक्कर से पैदल जा रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई । जबकि एक किशोर समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए ।
दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा । भीड़ ने चालक समेत लोडर को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया । घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार सोमवार को बिन्दकी नगर के ललौली चौराहे के समीप सरकारी अस्पताल के ठीक सामने तेज रफ्तार लोडर गाड़ी की टक्कर से पैदल जा रही ।
महिला नेहा उम्र 25 वर्ष पत्नी आलोक निवासी सुजावलपुर थाना बकेवर नेहा का छोटा भाई दुर्गेश उम्र 15 वर्ष पुत्र राजू निवासी सौह थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर तथा एक अन्य महिला पार्वती देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी रामसेवक निवासी जनता कोतवाली बिन्दकी घायल हो गए ।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई । तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जिसमें चिकित्सक ने महिला नेहा देवी को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल दुर्गेश तथा पार्वती को प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया ।
दुर्गेश ने बताया कि वह अपनी बहन नेहा को उसके ससुराल सुजावलपुर से लेकर अपने गांव जा रहा था । ललौली चौराहे में टेंपो से उतरकर पैदल गांधी चौराहे जा रहा था । तभी पीछे से आई लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी वहीं दूसरी ओर पार्वती देवी भी ललौली चौराहे से पैदल तहसील रोड जा रही थी । तीनों को तेज टक्कर लगी । मृतक महिला नेहा देवी का शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
