फतेहपुर । आज राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिंदकी फतेहपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के प्रारंभ में एनएसएस प्रभारी डॉ० अंशु वाला ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा ट्रैफिक सिग्नल के बारे में छात्राओं को अवगत कराया इसके उपरांत महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक हिंदी विभाग की डॉ० अवधेश शुक्ला ने छात्राओं को संबोधन करते हुए सड़क पर दुर्घटना होने के पश्चात की जाने वाली सावधानियों के विषय में छात्राओं को बताया तथा नियमों का पालन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा सड़क सुरक्षा के नियमों में अत्यंत रूचि दिखाएं ।
कार्यक्रम के अंत मैं डॉ० प्रियंका रानी छात्राओं तथा उपस्थित प्राध्यापकों का धन्यवाद किया तथा सड़क सुरक्षा मैं होने वाली आगामी कार्यक्रम के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस,रोवर रेंजर तथा शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
