फतेहपुर । ब्लॉक भिटौरा में नेहरू युवा केन्द्र फतेहपुर के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी श्री गोपेश पाण्डेय जी के निर्देशन में दो दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया ।


जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक शैलेन्द्र सिंह,ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार महेंद्र,जिला अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर,शिवम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष भगवा रक्षक परिषद और गंगा दूत माया देवी ने जीते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
जीते हुए सभी खिलाड़ियों को टी शर्ट दी गई । ग्राम प्रधान ने प्रतिभागियों को बधाई दी ।
कार्यक्रम में सहयोगी कार्यकर्ता आकाश,दिनेश कुमार साहू,राम लखन, महेंद्र कुमार, तारावती, राधा,नीतू देवी,शिव प्रताप, अफरोज,अभिषेक,सुमेर,कुनाल,निशांत मोहम्मद कैफ,संवर आशीष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
