– नेकी की राह चलने लगा है फतेहपुर जनपद का युवा-राकेश सचान ।
– कैबिनेट मंत्री ने सराहा युवा विकास समिति की जनसेवा को ।
फतेहपुर । शहर के सिविल लाइन स्थित रामा श्यामा मैरिज लांन मे मंगलवार को युवा विकास समिति का सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया ।

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने 40 समाजसेवियो को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश राकेश का समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी,संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी,जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा,जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया ।

मुख्य अतिथि ने कहा युवा विकास समिति जब से बनी और सेवा कार्य शुरू किया वह तबसे हमसे जुड़े है । समिति का हर प्रयास सेवा कार्य के लिए होता है । अब जिले का युवा नेकी की राह पर चल पड़ा है । मै स्वय अचंभित रहता हूँ कि सड़क के गड्ढे भरने,नेकी की दीवार से गरीबो को कपड़े उपलब्ध कराने, वृद्धजनो को तीर्थ यात्रा ले जाने ऐसे तमाम कार्य जो स्वय के खर्च पर करते है । यह समाज के लिए अनुकरणीय है ।
ऐसे युवाओ के बदौलत ही जनपद के दबे,कुचले मज़लूमो के मुख्य मुद्दे सामने आते ।
उन्होंने कहा जल्द हम युवाओ को मुख्य धारा से जोड़कर अपने विभाग से रोजगार उपलब्ध करायेंगे ।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा समिति युवाओ को सही राह दिखा रही है ।
कार्यक्रम का संचालन अनुराग मिश्रा ने किया ।
इस मौके पर समाजसेवी आचार्य रामनारायण,लक्ष्मी चंद्र मोना ओमर,सौम्या पटेल,हेम लता पटेल,शिवशंकर सिंह परिहार, बिनोद शुक्ला, गुरुमीत सिंह, अशोक तपस्वी सहित चालीस समाजसेवियो को सम्मानित किया गया ।
वृद्धा आश्रम से आये वृद्धजनो ने भजन गाकर अपनी प्रस्तुति दी । अमित अग्निहोत्री,प्रेमप्रकाश तिवारी,सुशील त्रिवेदी,अंकित अग्निहोत्री,शिवम शिवहरे,विकास श्रीवास्तव,घनश्याम शुक्ला, पंकज कश्यप,अमित सिंह गौर,आशीष यादव लकी,आफताब अहमद,अजय मिश्रा,सूरज कुमार रहे ।
