फतेहपुर । सर्दी लगने से हुए हार्ट अटैक से पीआरडी आरक्षी की दुखद मृत्यु हो गई ।
मुख्य आरक्षी श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनकर निवासी रघुनाथ गंज, थाना लालगंज जनपद रायबरेली जो कि पीआरवी-1181 थाना खागा में तैनात थे । जिनकी हार्ट अटैक से दुखद मृत्यु हो गयी थी । रिज़र्व पुलिस लाइन में शहीद स्मारक स्थल पर मृतक श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनकर को श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिरुद्ध कुमार व क्षेत्राधिकारी गणों व कर्मचारी गणों द्वारा पुष्पगुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी एवं गार्द द्वारा सलामी दी गयी ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य अधिकारियों द्वारा अर्थी को कांधा देकर उनके गृह जनपद रवाना किया गया ।
