फतेहपुर । जनपद न्यायाधीश फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा ने आम नोटिस के माध्यम से अवगत कराया है कि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट/विशेष मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पद हेतु मा0 उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ऐसे व्यक्ति जो दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 13 के अंतर्गत आवश्यक योग्यता रखते हो अर्थात कोई पद धारित करते हो या धारित किया हो और विधि की डिग्री रखते हो या विधि मामलों में अच्छा अनुभव रखते हो आवेदन के पात्र होंगे ।
आवेदन पत्र जिसका विवरण व प्रार्थना पत्र का प्रारूप जनपद न्यायाधीश फतेहपुर के कार्यालय में उपलब्ध है तथा न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है ।
इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर वांछित प्रपत्रों के साथ जनपद न्यायालय फतेहपुर के प्रशासनिक कार्यालय में 27 फरवरी 2023 तक प्रस्तुत कर सकते है । पूर्ण विवरण/जानकारी के लिए मा0 उच्च न्यायालय की वेबसाइट www.allahabadhighcourt.in पर देखा जा सकता है ।
