फतेहपुर । उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र फतेहपुर ने बताया कि उ०प्र० अपनी परिवर्तनकारी यात्रा के शिखर पर है । जिसमे प्रेरणा श्रोत माननीय प्रधानमंत्री जी का 2026-27 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 05 ट्रिलियन बनाने का ध्येय है ।
इस कड़ी में उ0प्र0 राज्य को 01 ट्रिलियन का योगदान करना है । औद्योगिक विकास हेतु उठाये गये विभिन्न सुधारात्मक कदमों नीतियों में अमूल परिवर्तन के माध्यम से निवेश को आकर्षित करने के लिये 10-12 फरवरी 2023 को लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन प्रस्तावित है ।
इसी क्रम में जनपद फतेहपुर के तेलियानी विकास खण्ड के सभागार कक्ष में लघु उद्योग भारती एवं जिला प्रशासन फतेहपुर के संयुक्त तत्वाधान में 10 जनवरी 2023 को इन्वेस्टर्स समिट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्म उपायुक्त उद्योग फतेहपुर श्री अन्जनीश प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं उद्यमियों का स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात उपायुक्त उद्योग द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगो को प्रदान की गयी । जिसमें मुख्य रूप से एम०एस०एम०ई० नीति -2022,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण सहायता योजना एवं अन्य 20 विभागों की नीतियों के सम्बन्ध में संक्षिप्त जानकारी दी गयी ।
इसके उपरान्त लघु उद्योग भारती फतेहपुर के प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित भावी उद्यमियो को अधिक से अधिक निवेश करने के सम्बन्ध में अपने उद्योग की बारीकियों के सम्बन्ध में अपना अनुभव साक्षा किया गया ।
कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा उपस्थित उद्यमियों से अपील की गयी कि ये जनपद फतेहपुर जो महत्वाकाक्षी जनपदों में आता है । इसमें अधिक से अधिक निवेश करे । इसमें किसी प्रकार की परेशानी उनको होती है तो वे उन्हें तुरन्त अवगत कराये ताकि जिला प्रशासन की मदद से उसे दूर कराया जायेगा ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त उद्योग फतेहपुर अग्रणी जिला प्रबन्धक,बैंक आफ बडौदा फतेहपुर ए०डी०ओ० पंचायत तेलियानी ब्लाक फतेहपुर एवं जनपद के अन्य प्रतिष्ठित उद्यमीगण उपस्थित थे ।
