फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज मीटिंग कक्ष में सभी न्यायिक अधिकारियो के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत मो0 अहमद खाॅन,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,श्री राजबाबू,सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती अनुराधा शुक्ला,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम श्रीमती रोमा गुप्ता,सिविल जज सी.डि./एफ. टी.सी. श्री महेन्द्र सिंह पासवान,सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रीमती गंगा शर्मा,सिविल जज जूनियर डिवीजन षष्टम श्री मनोज भास्कर,सिविल जज जूनियर डिवीजन पंचम श्री अभिषेक कुमार,सिविल जज जूनियर डिवीजन चतुर्थ श्री रजत कुमार यादव,सिविल जज जूनियर डिवीजन/सी.ए.डबलू./एफ .टी.सी. श्रीमती प्रीती यादव,न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अनुपम कुशवाहा,सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम-श्री रोहित शाही ,सिविल जज जूनियर डिवीजन द्वितीय श्री अरुण यादव, सिविल जज जूनियर डिवीजन सप्तम श्रीमती नन्दनी उपाध्याय, सिविल जज जूनियर डिवीजन तृतीय श्रीमती अमीय भाषिनी एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफ.टी.सी. श्री विशाल शर्मा उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला जज श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया । तामीला हेतु सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि लोक अदालत की नोटिसे शीध्र-अतिशीध्र तैयार कराकर पैरोकारो के माध्यम से सम्मन/नोटिसे प्रेषित करवायी जाये एवं तामीला सुनिश्चित कराया जाए ।
आपराधिक शमनीय वाद मुख्यतया 323,504,भा0द0स0 की सूची तैयार कर उन वादो को निस्तारण हेतु लोक अदालत में चिन्हित करे । ई-चालान के ज्यादा से ज्यादा को निस्तारण हेतु प्रयास करे । जिन ई-चालानो में मो0 न0 अंकित है । उन्हे फोन पर सम्पर्क कर,टेक्स मैसेज,व्हाटसएप के द्वारा भी सूचना प्रेषित करे ।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि आप अपने स्तर से अपने स्टाफ को निर्देशित करे कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादो को ससमय सी.आई. एस. पोर्टल में अपलोड करे । इसके साथ यह निर्देश भी दिया गया कि हमें सतत रुप से राष्ट्रीय लोक अदालत में वादो के निस्तारण को बढ़ाना है और राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये ।
