बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र भैसौली ग्राम का एक युवक किसान की खेत मे पानी लगाते समय सर्दी लग जाने से मृत्यु हो गयी ।
बकेवर थाने में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर में बताया गया है कि सूरज सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम भैसोली थाना बकेवर गत रात्रि भाई अनिल कुमार यादव पुत्र स्व० श्यामलाल यादव उम्र करीब 43 वर्ष के साथ खेत में सिंचाई करने गया था।सर्दी लगने से अचानक गिर गया और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई ।
