फतेहपुर । कल्यानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने चौडगरा व गोपालगंज में गरीब व असहाय लोगों को सर्दी से बचाने के कम्बल वितरित किया ।

आज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव पिछले कई दिनों से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर गरीब व बेसहारा लोगों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कम्बल वितरित कर रहे हैं ।
इसी क्रम में आज थाना क्षेत्र के गोपालगंज व चौडगरा में कम्बल वितरण किया । साथ में सर्दी में राहत पहुंचाने के लिए चाय भी पिलाई । पुलिस की इस मुहिम की सभी जगह सराहना की जा रही है ।
