फतेहपुर । जेल अधीक्षक फतेहपुर ने बताया कि जिला कारागार फतेहपुर में स्थापित NIOS के स्पेशल स्टडी सेन्टर में वर्ष 2023 की अप्रैल सत्र की हाईस्कूल परीक्षा के लिये 44 बंदियों का इण्टरमीडियट की परीक्षा के लिये 03 बंदियों का पंजीकरण है । NIOS हेड क्वार्टर नोएडा से इन सभी बंदियों को कोर्स की पुस्तके प्राप्त होने पर आज जेल अधीक्षक मो0 अकरम खान द्वारा बंदियों को वितरित किया गया । किताबें पाकर सभी बंदी अत्यन्त ही उत्साहित नजर आ रहे थे । इस अवसर पर उप जेलर श्री प्रेमनारायण तथा प्रभारी जेल शिक्षाध्यापक श्री अनिल त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
