कानपुर । प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी टी रोड में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसमें तीन कम्पनियों ने प्रतिभाग किया मेले में 203 अभ्यार्थी सम्मिलित हुये जिसमें 40 अभ्यार्थी चयनित किये गये ।
सहायक निदेशक सेवा० एस० पी० द्विवेदी ने बताया कि रोजगार मेले मे सिप्ला आयुर्वेदा में 18,पीपल ट्री ऑनलाइन प्रा०लि० में 13 कैरियर ब्रिज सिकल साल्यूशन में 9 अभ्यार्थी चयनित किये गये ।
इस अवसर पर प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी श्याम प्रकाश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे ।
