फतेहपुर । इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2023 को सकुशल,निष्पक्ष,पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु प्रथम पाली में माइक्रो आब्जर्वर का प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी(वित्त/राजस्व ) श्री विनय कुमार पाठक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । उन्होंने कहा कि स्वतंत्र,निष्पक्ष निर्वाचन के संचालन में माइक्रो ऑब्जर्वर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है । ऑब्जर्वर की प्रणाली को सुद्रण करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केन्द्र में माइक्रो ऑब्जर्वर को तैनात करने का निर्णय लिया गया है । जिससे कि माइक्रो ऑब्जर्वर आयोग द्वारा नामित प्रेक्षक के सीधे नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के अधीन कार्य करेंगे । मतदान केन्द्र में माइक्रो ऑब्जर्वर के प्रवेश हेतु रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्येक माइक्रो ऑब्जर्वर को पहचान पत्र दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों का अध्ययन करते हुए अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने कहा कि मतदान करते हुए फोटो खींचना/वीडियो बनाना पूर्णतयः वर्जित है ।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी श्री कमल किशोर कमल ने पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए निर्देशों को प्रोजेक्टर से भली भांति प्रकार से समझाया । उन्होंने मत पेटिका को खोलने,बन्द करने व सील करने की प्रक्रिया को प्रयोग करके दिखाया ।
इस अवसर सहायक निर्वाचन अधिकारी,सभी माइक्रो ऑब्जर्वर सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
