– बैंक का ऋण जमा न करने के लिए आरोपित उमेश कुमार सोनी कर रहा शाखा प्रबंधक का मानसिक शोषण ।
फतेहपुर । यूनियन बैंक आफ इंडिया (इलाहाबाद बैंक) शाखा बिंदकी शैलेश कुमार पाण्डेय ने थाना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बिंदकी को एक लिखित तहरीर देकर बिंदकी जहानपुर निवासी उमेश कुमार सोनी पर उसे तरह तरह से फर्जी शिकायतें कर मानसिक रूप से उत्पीड़ित कर रहा और उसकी व बैंक शाखा की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र कर रहा है ।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबन्धक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना बिंदकी कोतवाली को दी गई तहरीर में जहानपुर बिंदकी निवासी उमेश कुमार सोनी पर आरोप लगाया है कि वह गलत ढंग से अपना लोन कराने के लिए दबाव बनाता है और फर्जी शिकायतें बैंक उच्चाधिकारियों से करके अधिकारियों व बैंक शाखा के साथ ग्राहकों के बीच छवि धूमिल करने का काम कर रहा है ।
उमेश गांजे एव चरस का प्रतिदिन सेवन करने का आदी हैं ऐसा व्यक्ति समाज के लिए कितना गन्दा साबित होता होगा तो सोचिए कि बैंक के सरकारी अधिकारी को किस किस तरह से प्रताड़ित होना पड़ता होगा ।
उमेश कुमार सोनी के इस कृत्य से जहां बैंक शाखा की छवि धूमिल हो रही है । वहीं उसकी छवि को गहरा आघात पहुंच रहा है ।
शाखा प्रबंधक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से उक्त उमेश कुमार सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है ।
इससे पहले भी उमेश कुमार सोनी ने बैंक का ऋण जमा न करने के लिए प्रधानमंत्री,वित्त मंत्री,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,महा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक/इंडियन बैंक राजाजी सलाय चेन्नई तमिलनाडु ,महाप्रबंधक मंडलीय कार्यायल रमेड़ी हमीरपुर,महाप्रबंधक आरबीआई कानपुर,जिलाधिकारी फतेहपुर को बिंदकी शाखा प्रबंधक द्वारा सरकार की योजनाओं में भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी करने तथा अकृत सम्पत्ति अर्जित करने एव उपभोक्ताओं के हितों को क्षति पहुंचाने व परेशान करने के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय जांच करने का प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को भेजा जो कि पूर्ण रूप से गलत एव असत्य है ।
क्योंकि उमेश कुमार सोनी का व्यवहार बहुत ही गंदा है सोचिए जब ये झूठी शिकायतों की जांच बैठ गई तो उमेश ने शाखा प्रबंधक के विरुद्ध शिकायती पत्र दिनांक 12/10/2022 पर कथित जॉच अधिकारी और शाखा प्रबंधक पर साठ गांठ का झूठा आरोप लगा दिया और कहा कि अगर ऋण मांगा तो हम परिवार साहित धरने पर बैठ जायेगे ।
