फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री रणजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता आज मीटिंग कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक वादो के निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गयी ।
उक्त बैठक में श्री मो० अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत,श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,फतेहपुर श्री विनय पाठक पाठक एडीएम फतेहपुर, श्री अनिरुद्ध कुमार अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर,श्री नन्द प्रकाश मौर्य,उपजिलाधिकारी सदर फतहपुर,श्री ईवेन्द्र कुमार तहसीलदार खागा,श्री सुशील कुमार सिंह नायब तहसीलदार सदर फतेहपुर,श्री सर्वेश सिंह गौर तहसीलदार बिन्दकी उपस्थित रहे ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री रणजय कुमार वर्मा माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत 12 नवम्बर 2022 में प्रशासन स्तर से निस्तारित राजस्व वाद, चकबन्दी वाद आदि कुल प्री- ट्रायल 40872 केस लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की, साथ ही सभी से यह अपेक्षा कि गयी कि आप सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 11 फरवरी 2023 में ज्यादा से ज्यादा राजस्व एवं चकबन्दी के प्री ट्रायल केस चिन्हित कर अधिकाधिक प्री-ट्रायल केस निस्तारित करें हमारी यह कोशिश करनी चाहिए कि इस बार हम पिछली राष्ट्रीय लोक अदालतो से ज्यादा वाद निस्तारित करें ।
इसी क्रम में बैठक में श्री मो० अहमद खान,नोडल अधिकारी /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा प्रशासन की ओर से बैठक में उपस्थित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया गया कि 107/116 द0प्र0 सं0 के ज्यादा से ज्यादा केस चिन्हित कर निस्तारित किये जाये साथ ही सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा गयी ।
आप सभी अपने स्तर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक -11.02.2023 में ज्यादा से ज्यादा प्री ट्रायल केस चिन्हित करें एवं अधिकाधिक प्री-ट्रायल केस निस्तारित किये जाने हेतु ससमय पक्षकारों को नोटिसे प्रेषित करे तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं स्टाम्प से सम्बन्धित वादों को सम्मिलित करते हुए अधिकाधिक प्री-ट्रायल वाद निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर को निर्देशित किया गया कि न्यायालयों द्वारा प्रेषित सम्मन/नोटिसों को शीघ्र अति शीघ्र तामीला कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया ।
