बकेवर/फतेहपुर । विकास खण्ड देवमई के आलमपुर,मथुरापुर ,मधवापुर,डारी खुर्द,बेंता गाँवो में जल जीवन मिशन के तहत आज गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भूमिपूजन कर पानी की टंकी का शिलान्यास किया ।


मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद रहे ।
उन्होंने सरकार की नीतियों का बखान करते हुए कहा कि जलजीवन मिशन के तहत हर घर मे नल कनेक्शन देने का प्रावधान है । जिसमे आमजन मानस को शुद्ध पेय जल मुहैया हो सके । इस योजना से हर गांव में आगे आने वाले समय मे पेय जल सम्बंधित कोई समस्या नही होगी । दूषित जल से होने वाली स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं से भी निजात मिलेंगी ।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति व विधायक राजेन्द्र पटेल समेत अरूण शुक्ला,जयंती देवी वर्मा ,ग्राम प्रधान योगेंद्र,मनोहर व सुशील कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
