बिन्दकी/फतेहपुर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अधिशाषी अधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली प्रभारी ने ठंड से राहत पहुंचाने के लिए राहगीरों को गरम-गरम चाय पिलाई और टोस्ट ब्रेड खाने को दिया । जिसने भी गरम चाय पी शरीर को सुकून मिला तो चेहरे में मुस्कान आई ।


गुरुवार को बिंदकी नगर के मुगल रोड स्थित पवन बुक डिपो के सामने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी परशुराम त्रिपाठी,नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह ने ठंड से परेशान राहगीरों को गरम गरम चाय पिलाई और टोस्ट ब्रेड खिलाया । जिसके चलते जिस राहगीर ने गरम गरम चाय पी और टोस्ट खाया तो शरीर में थोड़ा गर्मी महसूस हुई तो उनके चेहरे में मुस्कान आई ।
सीओ परशुराम त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर द्वारा लगातार समाज सेवा के काम किए जा रहे हैं । एहसान एक और पुण्य कार्य उन सभी लोगों को करना चाहिए जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं ।
इस मौके पर व्यापारी नेता मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद ताज सिद्दीकी,बीजेपी नेत्री स्वाति ओमर,विकास तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी ,अज्जू ओमर ,मनोज शुक्ला,गिरीश पांडेय,सुनीता श्रीवास्तव व शुभम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
