– स्वामी विवेकानंद ने पूरे विश्व में भारत का नाम किया रोशन- अजय आर्यन ।
बिन्दकी/फतेहपुर । स्वामी विवेकानंद ने भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा यह बात नगर के फरीदपुर मोड़ स्थित चिल्ड्रन पब्लिक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाए जाने के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष अजय आर्य ने कहा ।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद बुद्धिमान व्यक्ति थे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे ।
उन्होंने कहा था कि युवाओं जागो तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य ना मिल जाए उन्हें धर्म आध्यात्मिक के प्रति गहरा लगाव था । धर्म दर्शन इतिहास कला सामाजिक विज्ञान विभिन्न मामलों में उन्हें ज्ञान प्राप्त था उनके ज्ञान का पूरे विश्व में डंका बजता था । निश्चित रूप से आज उनकी जयंती के मौके पर युवाओं को उनके जीवन कार्य से सीख लेकर प्रेरणा प्राप्त करना होगा । स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता तथा कला प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिन प्रतिभागियों ने या टीम ने विशेष स्थान पाया । उन्हें प्रतीक चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत छात्रा प्रमुख प्राची देवी प्रांत कार्यसमिति सदस्य हिमांशु त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक हर्ष सिंह,नगर अध्यक्ष आनंद सिंह,जिला संगठन मंत्री अरिजीत सिंह,उपनिरीक्षक सत्यदेव गौतम,उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना ओमर,प्रियांशी,वैभवी,अलका,राघव,अनुज,विक्की व स्नेहा देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
