कानपुर । उ.प्र. चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ कानपुर देहात के विकास खण्ड – मैंथा में पंचायत सफाईकर्मियों की एक बैठक जिले के संयुक्त मंत्री श्री नीरज शिवा अवरोही की अध्यक्षता में हुई ।
जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर देहात के तथा कथित अपनै को अध्यक्ष बताने वाले महेश प्रसाद गुप्ता व्दारा 16 जनवरी को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय विकास भवन कानपुर देहात में धरना प्रदर्शन आयोजित किया है । कर्मचारियों ने निणर्य लिया कि महेश प्रसाद गुप्ता विगत तीन-चार वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके हैं और अब वह कर्मचारियों का नेतृत्व नहीं कर सकते हैं तथा उनके बुलाने पर तैनात सेवारत कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर नहीं जायेगा ।
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष श्री सुजीत कुमार ने बताया कि पंचायत सफाई कर्मचारी एक निष्ठावान कर्मचारी हैं उनका पहला उद्देश्य सरकार कीजारी विकास की योजनाओं को शत शत प्रतिशत लागू करस्वच्छ भारत मिशन का सपना पूरा करना है । इसलिए निणर्य लिया गया कि कोई भी कर्मचारी असंवैधानिक धरने प्रदर्शन में भाग न लेते हुए पूर्ण बहिष्कार करेगा ।
बैठक में नीरज शिवा अवरोही,सुजीत कुमार,ज्योतिष कुमार, अजय किशोर कुमार,मुकेश कुमार,राजेश कुमार,श्रीमती अल्का गौतम,सुजाता सिंह आदि मौजूद थे ।
