फतेहपुर । जनपद न्यायाधीश फतेहपुर श्री रणंजय कुमार वर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय के परिपत्र संख्या 68/Xe C-4 26 जुलाई 1980 में निहित व्यवस्था व माननीय उच्चन्यायालय इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2023 के लिए अधीनस्थ न्यायालयों हेतु जारी किए गए अवकाश सूची में क्रम संख्या (3) पर अंकित टिप्पणी के अनुक्रम में जिलाधिकारी फतेहपुर एवं अध्यक्ष/महामंत्री,जिला बार एसोसिएशन फतेहपुर से विचार विमर्श के आधार पर 09 मार्च 2023 दिन गुरुवार को भाई दूज (होली ),26 जुलाई 2023 दिन बुधवार को मोहर्ररम की सातवीं (अवकाश स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार पुनः निर्धारित किया जा सकता है),31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को रक्षाबन्धन 28 सितम्बर 2023 दिन गुरुवार को बारावफात (अवकाश स्थानीय चन्द्रदर्शन के अनुसार पुनः निर्धारित किया जा सकता है) एवम 22 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को रामनवमी / महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है ।
इसी प्रकार माननीय उच्च न्यायालय की अवकाश सूची के क्रम संख्या (7) पर अंकित टिप्पणी के अनुसार 12 नवम्बर 2023 दिन रविवार दीपावली अवकाश में उसके स्थान पर 14 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को (दीपावली) के उपलक्ष्य में अतिरिक्त अवकाश घोषित किया जाता है ।
माननीय उच्च न्यायालय की अवकाश सूची के कम संख्या (10) पर अंकित टिप्पणी के अनुसार नवम्बर माह के चतुर्थ शनिवार 25 नवम्बर 2023 को कार्यदिवस घोषित किया जाता है ।
